शिवराज सिंह चौहान के बेटे की शादी का ग्रैंड सेलिब्रेशन 6 को
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बड़े बेटे की शादी 6 मार्च को होने वाली है। शादी समारोह में कई केंद्रीय मंत्री, उद्योगपति और राजनीतिक दलों के लोग शामिल होंगे। इसके लिए शहर के सभी बड़े होटल बुक कर लिए गए हैं और प्रशासन ने भी व्यवस्थाओं को संभालने की तैयारी पूरी कर ली है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आने की संभावना को देखते हुए राज्य के पुलिस महानिदेशक भी जोधपुर में कैंप कर सकते हैं। शिवराज सिंह चौहान के बड़े बेटे कार्तिकेय सिंह की शादी जोधपुर के पैलेस उम्मेद भवन में होगी।
.jpg)
No comments