बरानी भूमि बेचने का झांसा देकर हरियाणा के व्यक्ति से 22 लाख ठगे
श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ़ कस्बे में रहने वाले कुछ लोगों ने ढाढीयावाली की रोही में बरानी भूमि बेचने का झांसा देकर हरियाणा के एक व्यक्ति से 22 लाख रुपए से अधिक की राशि ठग ली। सिटी पुलिस ने अदालत से प्राप्त इस्तगासे के आधार पर एक महिला सहित चार जनों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार हरियाणा के जींद जिले के गांव नरवाना निवासी बलजीत सिंह चमार ने मुकदमे में बताया कि वर्ष 2024 में मुझे सूरतगढ़ इलाके में जमीन खरीदनी थी। मार्च 2024 में जमीन देखने के लिए सूरतगढ़ आया था। इस बारे में पता चलने पर राजरानी, राजरानी के पति कृष्णलाल निवासी वार्ड नम्बर 16 सूरतगढ़, असगर अली निवासी वार्ड नम्बर 13 व हमीद खां निवासी भोजेवाला ने मेरे से सम्पर्क किया। इन लोगों ने सस्ते दामों पर जमीन दिलाने का झांसा दिया।
.jpg)
.jpg)
No comments