Breaking News

ऋण की वसूली करने गये बैंक कर्मियों पर हमला



श्रीगंगानगर जिले के राजियासर पुलिस थाना क्षेत्र के गांव रघुनाथपुरा में ऋण वसूली के लिए गये बैंक अधिकारियों व कर्मचारियों पर ऋणी व उसके बेटों ने हमला कर दिया। बैंक कर्मियों के पीछे खूंखार श्वानों को छोड़ दिया। उनकी कार को आग लगा दी। पुलिस ने शाखा प्रबंधक की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार श्रीगंगानगर के जवाहरनगर निवासी व पीएनबी रघुनाथपुरा के शाखा प्रबंधक प्रमोद कुमार ने रिपोर्ट दी कि बैंक शाखा से सुनील कुमार पुत्र राजाराम ने केसीसी ऋण लिया हुआ है। यह खाता एनपीए चल रहा था।

No comments