Breaking News

स्कूल संचालक ने सीज प्रॉपर्टी का तोडा ताला

रायसिंहनगर में हाईकोर्ट के आदेश पर गांव 82 आरबी में  सीज निजी स्कूल और मकान के ताले स्कूल संचालक ने ग्रामीणों की मौजूदगी में शुक्रवार सुबह तोड़ दिए और स्कूल का संचालन फिर से शुरू कर दिया। हाईकोर्ट ने बैंक का लोन चुकाने में नाकाम रहने पर प्रॉपर्टी सीज करने के आदेश दिए थे। जिस पर गुरुवार को प्रशासन ने स्कूल और मकान को सीज किया था।
जानकारी के अनुसार हाईकोर्ट के आदेश पर पुलिस और प्रशासन ने गुरुवार शाम को गांव 82 आरबी के निजी स्कूल की कुर्कशुदा प्रॉपर्टी का कब्जा बैंक को दिला दिया। इस दौरान स्कूल संचालक और उनके समर्थकों ने बैंक और प्रशासन की ओर से की जा रही कार्रवाई का विरोध किया था, लेकिन एसडीएम सुभाषचन्द्र चौधरी ने पुलिस टीम के साथ बैंक को प्रॉपर्टी का कब्जा दिला दिया था।

No comments