गन्ने का उत्पादन बढ़ा, इसलिए लंबा चलेगा शुगर मिल का पिराई सत्र
श्रीगंगानगर के कमीनपुरा स्थित शुगर मिल में गन्ना पिराई का काम जारी है। 20 फरवरी तक 9.72 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई हो चुकी है। प्रतिदिन 15 हजार क्विंटल गन्ने की औसत पिराई हो रही है। मिल प्रबंधन के अनुसार इस बार पिराई के लिए 20 लाख क्विंटल गन्ना मिल सकता है। गत वर्ष 14.23 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई की गई थी।
इस बार पिछले सीजन के मुकाबले गन्ने का उत्पादन अच्छा है। गन्ने के अच्छे उत्पादन को देखते हुए इस बार सीजन लंबा चलने की संभावना है । पिछला सीजन 5 अप्रैल तक चला था। पिछले साल गन्ना पिराई का सीजन 21 दिसंबर को शुरू हुआ था, जो 107 दिनों तक चला था।

.jpg)
No comments