श्रीगंगानगर के विधायकों ने जल संसाधन मंत्री से की अतिरिक्त सिंचाई पानी की मांग
श्रीगंगानगर जिले के कुछ विधायकों ने जयपुर में जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत से मुलाकात की। इस बैठक में विधायकों ने इंदिरा गांधी नहर प्रोजेक्ट में एक बारी अतिरिक्त सिंचाई पानी की मांग की,ताकि क्षेत्र की रबी फसलों को सुरक्षित रखा जा सके। इस शिष्टमंडल में रायसिंहनगर विधायक सोहन नायक, करणपुर विधायक रूपिंद्रपाल सिंह कुन्नर, सूरतगढ़ विधायक डूंगर राम गेदर और पीलीबंगा विधायक विनोद गोठवाल शामिल थे।
विधायकों ने मंत्री के सामने रबी फसल की गंभीर स्थिति को उजागर किया, जिसमें बताया गया कि आवश्यक सिंचाई जल की आपूर्ति के बिना रबी फसलों को बचाना मुश्किल हो रहा है। श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ और बीकानेर सहित आईजीएनपी के पहले चरण में रबी की फसलें अत्यधिक प्रभावित हो रही हैं।

No comments