बरसात और हवा से बढ़ी सर्दी, कई जगह फसलों को नुकसान
श्रीगंगानगर इलाके में गुरुवार शाम की बरसात और हवा के बाद शुक्रवार को सर्दी तेज रही। इसका असर शुक्रवार को भी बना रहा। शुक्रवार सुबह सड़कों पर निकले लोग ठिठुरते नजर आए। सड़कों पर आवाजाही अपेक्षाकृत कम रही। पार्कों में वॉक के लिए कम ही लोग पहुंचे, वहीं शहर से बाहर निकले लोगों को भी जबर्दस्त परेशानी हुई। सर्दी तेज होने से फसलों को नुकसान हुआ है। कई इलाकों में फसलें खेतों में गिर गई।
सर्दी के कारण इलाके में गुरुवार शाम बाजार में शाम सात बजे सन्नाटा पसर गया वहीं शुक्रवार सुबह भी दुकानें देरी से खुली। शहर की नई सब्जी मंडी में सुबह के समय सर्दी के कारण फुटकर ग्राहकों की संख्या कम रही।

No comments