Breaking News

महाशिवरात्रि से पहले उत्तराखंड के हरिद्वार में हाईवे जाम, डाक कांवडिय़ों की भीड़

महाशिवरात्रि से पहले उत्तराखंड के हरिद्वार में हर तरफ डाक कांवडिय़ों की चहल पहल देखने को मिली। नजीबाबाद मार्ग पर पैदल और डाक कांवड़ दोनों भारी तादाद में दिखे। दिल्ली राजमार्ग पर भी बड़ी संख्या में शिवभक्त अपने गंतव्य को जाते दिखे।
धर्मनगरी को बोल बम के जयकारों से गूंजती रही। पतंद्वीप पार्किंग और चमगादड़ टापू में कांवडिय़ों के वाहन का रैला दिखाई दे रहा है। सोमवार को दिनभर पुलिस हाईवे पर व्यवस्था बनाती नजर आई। हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे पर सबसे अधिक भीड़ रही। उधर, नमामि गंगे घाट पर भी कांवडिय़ों की भीड़ दिखी।

No comments