एक देश-एक चुनाव पर जेपीसी की तीसरी बैठक: पूर्व चीफ जस्टिस समेत 4 कानूनी जानकार सुझाव देंगे; दूसरी बैठक में एक्सपट्र्स लिस्ट तैयार हुई
एक देश-एक चुनाव के लिए संशोधन बिल पर जॉइंट पार्लियामेंट्री कमेटी की तीसरी बैठक मंगलवार को संसद भवन में चल रही है। आज की मीटिंग में पूर्व चीफ जस्टिस उदय उमेश ललित, लॉ कमीशन के पूर्व अध्यक्ष ऋतुराज अवस्थी समेत 4 लॉ एक्सपट्र्स कमेटी के सामने सुझाव देंगे।
संसद में पेश हुए 129वें संविधान संशोधन बिल पर चर्चा करने और सुझाव लेने के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री पीपी चौधरी की अध्यक्षता वाली 39 सदस्यीय जेपीसी बनाई गई है। जेपीसी का काम बिल पर व्यापक विचार-विमर्श करना, विभिन्न पक्षकारों और विशेषज्ञों से चर्चा करना और अपनी सिफारिशें सरकार को देना है। अब तक कमेटी की 2 बैठकें हो चुकी हैं।

.jpg)
No comments