Breaking News

होली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों का बढ़ सकता है डीए

केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए ये होली और भी खास बन सकती है। खबरों की माने तो होली 2025 से पहले उन्हें गुड न्यूज मिलने वाली है. इस साल होली 14 मार्च को पड़ रही है और माना जा रहा है कि सरकार होली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की घोषणा कर सकती है। महंगाई से राहत दिलाने के लिए डीए में यह बढ़ोतरी की जा रही है, जिससे कर्मचारियों की सैलरी और पेंशनर्स की पेंशन में अच्छा खासा इजाफा होने की उम्मीद है।

No comments