अब घर बैठे मंगाएं सोमनाथ, विश्वनाथ-महाकालेश्वर का प्रसाद
हर किसी की इच्छा होती है कि वह भगवान शिव के ज्योतिर्लिंग स्वरूप का दर्शन और आशीर्वाद स्वरूप प्रसाद पा सकें। डाक विभाग की स्पीड पोस्ट सेवा के माध्यम से लोग देश के किसी भी कोने में घर बैठे सोमनाथ मंदिर गुजरात, काशी विश्वनाथ मंदिर वाराणसी और महाकालेश्वर मंदिर उज्जैन का प्रसाद प्राप्त कर सकते हैं। प्रयागराज में महाकुंभ की वजह से लोग काशी और अयोध्या भी दर्शन के लिए जा रहे हैं। इसका असर यह है कि जनवरी महीने में जोधपुर में जहां काशी विश्वनाथ मंदिर से 182 भक्तों ने स्पीड पोस्ट से प्रसाद मंगाया। वहीं फरवरी महीने में अब तक 513 श्रद्धालु प्रसाद मंगा चुके हैं।
.jpg)
No comments