Breaking News

गोयल को राज्यपाल ने धन्यवाद बैज से अलंकृत किया

राज्य स्तरीय राज्य पुरस्कार अवार्ड समारोह में एडवोकेट विनोद गोयल को राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने धन्यवाद बैज से अलंकृत किया। राज्य स्तरीय राज्य पुरस्कार अवार्ड समारोह में राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने श्रीगंगानगर जिले में भारत स्काउट गाइड के लिए उल्लेखनीय एवं उत्कृष्ट कार्य करने के साथ साथ ढांचागत विकास में सहयोग करने पर स्थानीय संघ के अध्यक्ष एडवोकेट विनोद गोयल को धन्यवाद बैज से अलंकृत किया। एडवोकेट गोयल यह अवार्ड प्राप्त करने वाले जिले के प्रथम व्यक्ति हैं।

No comments