Breaking News

श्री बालाजी लड्डूवाले गुरुकुल धाम में पार्थिव शिवलिंग पर होगा रुद्राभिषेक

संत शिरोमणि श्री बालाजी लड्डूवाले गुरुकुल धाम (श्रीमेहन्दीपुर वाले), श्रीगंगानगर में महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। सेवादार मनोहरलाल धींगड़ा ने बताया कि 26 फरवरी को रात्रि 8.15 बजे महाशिवरात्रि पर्व पर शिव शम्भू भोलेनाथ का पार्थिव शिवलिंग पर रुद्राभिषेक किया जाएगा।
सचिव भूपेन्द्र गुप्ता ने बताया कि रुद्राभिषेक करवाने के इच्छुक श्रद्धालु मुख्य पुजारी शास्त्री ऋषि कुमार गौड़ से सम्पर्क कर सकते हैं। भक्तों में महाशिवरात्रि पर्व पर आयोजित कार्यक्रम को लेकर भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। समस्त श्रद्धालुओं से 26 फरवरी रात्रि 8.15 बजे महाशिवरात्रि पर्व पर भोलेनाथ के पार्थिव शिवलिंग पर रुद्राभिषेक कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया है।

No comments