Breaking News

ग्राम पंचायत 4 एम एल में किसान फार्मर आईडी कैंप लगाया

श्रीगंगानगर की ग्राम पंचायत 4 एम एल मुख्यालय पर सोमवार को किसान फार्मर आई डी के लिए कैंप लगाया गया। एग्रीस्टैक योजना के तहत प्रदेश में किसानों का डिजिटल डाटाबेस तैयार किया जा रहा है। इस योजना से किसानों को फसल बीमा और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए बार-बार सत्यापन या रजिस्ट्रेशन नहीं कराना पड़ेगा।
यह योजना केंद्र सरकार की डिजिटल कृषि पहल का हिस्सा है। इसमें हर किसान को 11 अंकों की विशिष्ट फार्मर आईडी दी जाएगी। ग्राम पंचायत 4 एम एल  क्षेत्र के किसानों ने 4 एम एल के अटल सेवा केन्द्र पर रजिस्ट्रेशन करवाया। डिजिटल डाटाबेस बनने के बाद किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि की किस्त आसानी से मिलेगी।

No comments