श्री दुर्गा मन्दिर में महाशिवरात्रि पर होगा भोलेनाथ का रुद्राभिषेक
श्रीगंगानगर की विनोबा बस्ती स्थित श्री दुर्गा मन्दिर में 26 फरवरी को महाशिवरात्रि मनाई जाएगी। दुर्गा मंदिर प्रबंधक कमेटी प्रधान सुशील मल्होत्रा व सचिव राजेश वाट्स ने बताया कि महाशिवरात्रि पर मन्दिर प्रांगण में 26 फरवरी को प्रात: 10.15 बजे रुद्राभिषेक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
इसमें यजमान भगवान भोलेनाथ का अभिषेक व पूजन करेंगे। इसके बाद शाम 8.15 बजे रुद्राभिषेक का सिलसिला पुन: प्रारम्भ होगा। श्री दुर्गा मंदिर के कथाव्यास पंडित मनोज दुबे, पंडित ऋषि शर्मा तथा पंडित घनश्याम मिश्रा विधि-विधान से रुद्राभिषेक पूजन करवाएंगे। इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए दुर्गा मन्दिर प्रबन्ध समिति अध्यक्ष सुशील मल्होत्रा, उप प्रधान बिट्टू ठक्कर व अन्य पदाधिकारी तैयारियों में जुटे हुए हैं।

No comments