चिकित्सा शिविर में 11 नए मरीजों ने उपचार लेना शुरू किया
हनुमानगढ़ जिला कलक्टर कानाराम के निर्देशन में सोमवार को खण्ड संगरिया की पीएचसी दीनगढ़ एवं खण्ड नोहर की पीएचसी ललाना दिखनादा में मानस अभियान के तहत नशामुक्ति शिविर आयोजित किए गए। शिविर में 11 नए मरीजों ने मनोचिकित्सक से काउंसलिंग के बाद नशा छोडऩे का प्रण लिया। दोनों चिकित्सा शिविरों में आए 89 मरीजों की काउंसलिंग की।
सीएमएचओ डॉ. नवनीत शर्मा ने बताया कि जिला कलक्टर कानाराम के निर्देशन में मानस अभियान के तहत नशामुक्ति शिविरों में आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पीएचसी दीनगढ़ में आयोजित शिविर में 32 नशे के रोगियों का उपचार किया गया जिसमें से 6 रोगियों ने नशा छोडऩे की इच्छा जताई, जिनकी काउंसलिंग की गई। शिविर में आए 64 मरीजों का उपचार कर दवा का वितरण किया गया।

.jpeg)
No comments