Breaking News

इंटक के जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में श्रमिक हितों की रक्षा पर चर्चा

राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक), जिला शाखा श्रीगंगानगर का जिला कार्यकर्ता सम्मेलन रेलवे स्टेशन के सामने स्थित पंचायती धर्मशाला में आयोजित किया गया। सर्वप्रथम मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन किया गया।
इसके बाद पूर्व विधायक गंगाजल मील को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अंकुर मगलानी व राजस्थान इंटक के वरिष्ठ नेता शिवनारायण पुरोहित तथा विशिष्ट अतिथि देहात ब्लॉक अध्यक्ष श्यामलाल पुनियानी, बीकानेर जिलाध्यक्ष अशोक पुरोहित, गुरदीप कुकी, मोडाराम व बाबूलाल नाहडिया थे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष श्याम सुंदर शर्मा ने की।

No comments