Breaking News

श्री श्याम फाग उत्सव के निमंत्रण- पत्र का विमोचन



श्रीगंगानगर में श्याम फाग उत्सव  हर्षोल्लासपूर्वक मनाया जाएगा। सेवादार अजय 'राधे-राधेÓ ने बताया कि श्याम  निशान यात्रा तथा  जागरण के निमंत्रण-पत्र का विमोचन रविवार शाम  सुदामा नगर के  खाटू श्याम धाम मंदिर में मुख्य सेवादार संदीप शेरेवाला और श्रद्धालुओं ने किया।  
फाग उत्सव के उपलक्ष्य में  11 मार्च को सुबह 7:15 बजे दुर्गा मंदिर मार्केट से  खाटू श्याम धाम तक ध्वजायात्रा निकाली जाएगी। 13 मार्च रात 8.15 बजे दुर्गा मंदिर मार्केट में श्याम बाबा का  जागरण होगा।

No comments