Breaking News

मैरिज पैलेस संचालक को धमकी देने व आगजनी करने का आरोपी गिरफतार

श्रीगंगानगर में 6 फरवरी की मध्य रात्रि को एक मैरिज पैलेस संचालक से 20 लाख रूपए की फिरौती मांगने और पैलेस में आग लगाने की घटना में पुलिस ने दिल्ली से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक गौरव यादव ने बताया कि सोलिटीयर ग्रांड मैरिज पैलेस के ठेकेदार मनीष कुमार की रिपोर्ट पर 8 फरवरी को सदर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।इस प्रकरण में सदर थानाधिकारी सुभाष चन्द्र के नेतृत्व मे एक पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने दिल्ली निवासी आरोपी पी. मनोज को गिरफ्तार किया। उसे अदालत में पेश कर रिमाण्ड पर लिया है।

No comments