टीबी मुक्त पंचायत अभियान के तहत होंगी जागरुकता गतिविधियां
श्रीगंगानगर जिले सहित संपूर्ण देश को टीबी मुक्त बनाने के लिए ग्राम पंचायत अभियान चलाया जा रहा है जो 24 मार्च तक जारी रहेगा। इसके तहत जिले के ऑफिशियल आईईसी श्रीगंगानगर सोशल मीडिया हैंडल्स पर सोशल मीडिया कैम्पेन सहित ग्राम पंचायत स्तर पर जागरुकता गतिविधियां आयोजित की जाएगी। यह जानकारी शुक्रवार को एसीएमएचओ डॉ. मुकेश मेहता एवं जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. साक्षी मेहता ने पत्रकार वार्ता में दी। टीबी ऑफिसर डॉ. मेहता ने बताया कि टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान के आयोजन में जिला व ब्लॉक स्तर पर आमुखीकरण व स्टेकहोल्डर्स कार्यशालाएं आयोजित की जा रही हैं।
No comments