नहर के पास जुआ खेलते 6 लोग पकड़े: 18 हजार रुपए जब्त, जीरो टोलरेंस अभियान का असर
हनुमानगढ़ में पुलिस अधीक्षक अरशद अली के निर्देश पर चलाए जा रहे जीरो टोलरेंस अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस थाना भिरानी की टीम ने अमरसिंह नहर ब्रांच गांधी हैड के पास रोही चिडिय़ा गाधी से जुआ खेलते 6 लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपियों से 18 हजार 200 रुपए की जुआ राशि जब्त की है। मामले में मुकदमा नंबर 46/2025 धारा 13 आरपीजीओ एक्ट के तहत दर्ज किया गया है। अनुसंधान की जिम्मेदारी एएसआई प्रकाश चंद्र दहिया को सौंपी गई है। गिरफ्तार आरोपियों में रणसिंह , राजपाल , विजेंद्र , संदीप, पवन कुमार और अमरसिंह शामिल हैं।
यह कार्रवाई जिले में अवैध मादक पदार्थों, नशा तस्करी, अवैध हथियार, जुआ, सट्टा, क्रिकेट बुकी और चोरी जैसी आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा है।

.jpg)
No comments