Breaking News

कोठा पक्की के युवक सहित दो जाने भारी मात्रा में हैरोइन और नाजायज हथियारों सहित गिरफ्तार

श्रीगंगानगर जिले के हिंदुमलकोट थाना क्षेत्र के एक युवक सहित दो जने पंजाब के फाजिल्का जिले में भारी मात्रा में अवैध हैरोइन और नाजायज हथियारों सहित पकड़े गए हैं। फाजिल्का पुलिस के अनुसार हिंदूमलकोट थाना क्षेत्र के गांव कोठा पक्की निवासी हरने सिंह और हरप्रीतसिंह रविवार को बाइक पर जाते हुए काबू किया गया। इनके कब्जे से 522 ग्राम हैरोइन एक नाजायज पिस्तौल, तीन कारतूस और तीन मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। बाइक को भी जब्त कर लिया गया है।

No comments