सूरतगढ़ में पार्षद पर हमला करने के तीन आरोपी गिरफ्तार
सूरतगढ़ में पार्षद से मारपीट करने उसके घर पर पथराव करने और उसकी मोटरसाइकिल को जला देने की घटना में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच अधिकारी हवलदार महावीरसिंह ने बताया कि वार्ड नंबर 8 निवासी सुरेश बिश्नोई के साथ गत शुक्रवार की रात को हुई उक्त घटना के संबंध में तीन आरोपियों बबलू भादू, सलीम और अजय को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी आरोपियों की तलाश चल रही है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों को अदालत में पेश किया गया।
उन्होंने बताया कि वार्ड नंबर 8 में सरकारी भूमि पर कब्जा किए जाने के विवाद तथा इसकी रंजिश में पार्षद के साथ शुक्रवार की रात को मारपीट की गई। उसके घर पर पथराव किया गया और उसकी मोटरसाइकिल को जला दिया गया।

.jpg)
No comments