Breaking News

राजस्थान में यहां चने की फसल को निगल रहा उखटा रोग

राजस्थान के टोंक जिले में चने की फसल उखटा रोग की चपेट में आने से मुरझा रही है। फसल में रोग लगने से किसान चिन्तित है। चने में रोग लगने से कम उत्पादन होने की आशंका है। जिन्होंने बीजोपचार कर बुवाई की थी वह फसल रोग से बच सकती है।
किसान इस रोग को अपनी भाषा में उगाला रोग कहते है। उखटा रोग लगने से पौधे की पत्तिया पीली पड़ रही है। कुछ दिन बाद पौधा पूरी तरह सूख जाता है। इसके कारण किसानों की नींद हराम हो गई है।
किसान हनुमान बोहरा, यादराम दगोलिया, नेपाल चौधरी, प्रभु रैगर, मंगल सिंह,कमल चौधरी, नाथू लाल रैगर ने बताया कि देखते ही देखते हरे-भरे पौधे सूख रहे है। बाजार से महंगी कीटनाशक लाकर छिड़काव करने पर भी कोई राहत नहीं मिल रही है।

No comments