कांग्रेस सहप्रभारी के सामने शहर अध्यक्ष मुर्दाबाद के नारे: पदाधिकारी बोले, कार्यकर्ता रीढ़ की हड्डी, मीटिंग की सूचना नहीं मिलेगी तो मजबूत कैसे होंगे
कोटा कांग्रेस में एक बार फिर गुटबाजी सामने आई है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सचिव व प्रदेश सहप्रभारी पूनम पासवान के सामने कार्यकर्ताओं ने शहर अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं ने शहर अध्यक्ष मुर्दाबाद के नारे लगाए। फिर शहर अध्यक्ष को बदलने की मांग की।
इस दौरान एआइसीसी की सचिव व प्रदेश सहप्रभारी पूनम पासवान,पीसीसी महासचिव व जिला प्रभारी इंद्रराज गुर्जर, महिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राखी गौतम, शहर कांग्रेस अध्यक्ष रविंद्र त्यागी सहित पार्टी के पदाधिकारी मौजूद थे।

No comments