Breaking News

दिल्ली सीएम ने विधानसभा में सीएजी रिपोर्ट पेश की: आप सरकार की शराब नीति से 2000 करोड़ का घाटा हुआ, सिसोदिया ने सुझाव नजरंदाज किए

दिल्ली विधानसभा के दूसरे दिन मंगलवार को सदन में शराब नीति पर सीएजी रिपोर्ट पेश की गई। दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने रिपोर्ट सदन में रखी। एलजी वीके सक्सेना ने कहा कि पिछली सरकार ने इस रिपोर्ट को रोककर रखा था। इसे सदन में नहीं रखा। उन्होंने संविधान का खुलेआम उल्लंघन किया।
इस रिपोर्ट में कहा गया है कि नई शराब नीति से दिल्ली सरकार को 2000 करोड़ का घाटा हुआ। पॉलिसी कमजोर थी और लाइसेंस प्रक्रिया में गड़बड़ी हुई। एक्सपर्ट पैनल ने पॉलिस में कुछ बदलाव के सुझाव दिए थे, जिन्हें तत्कालीन डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने नजरअंदाज कर दिया।

No comments