Breaking News

सूने मकान से लाखों के जेवरात व नगदी चोरी

अनूपगढ़ कस्बे के वार्ड नम्बर 9 पे्रमनगर में स्थित एक मकान से अज्ञात चोर लाखों रुपयों का सोना-चांदी व नगदी चोरी करके ले गये। घटना के वक्त घर में कोई नहीं था। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार 18 वर्षीय रजनी पुत्री प्रतापराम ने रिपोर्ट दी कि 25 फरवरी को सुबह दस बजे मैं व मेरी मां दुकान पर आ गये। बच्चे स्कूल चले गये। घर में कोई नहीं था। ताले लगे हुए थे। मैं दोपहर करीब दो बजे घर आई, तो ताले टूटे हुए थे। घर संभाला, तो आलमारी  में रखी सोने की दो-दो तोले की कंठी, आधे तोले सोने की रखड़ी, आधे तोले की अगूंठी, एक जोड़ी सोने के कोके, 500 ग्राम चांदी की पायल, 500 ग्राम चांदी के कातरिया, एक किलो चांदी की बाडली, एक किलो चांदी के पैरों के दो जोड़ी कड़ला, 500 ग्राम चांदी की चूड़ी, एक किलो चांदी के अन्य जेवरात व एक लाख रुपए की नगदी गायब थी।

No comments