Breaking News

सांसद जोशी बने संसद की याचिका समिति के सभापति

चित्तौडगढ़़ सांसद सीपी जोशी को एक बार लोकसभा में बड़ी जिम्मेदारी दी है। उनको संसद की लोकसभा में याचिका (पिटिशन) समिति का चेयरपर्सन बनाया गया है। यह खबर मिलते ही पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने खुशियों की लहर दौड़ गई। साथ ही सोशल मीडिया में बधाइयों का दौर चलने लगा।
सांसद सीपी जोशी को संसद की 15 सदस्यीय लोकसभा की याचिका समिति का सभापति बनाया गया है। अन्य 13 सांसद को सदस्य बनाया गया है। एक सदस्य का पद अभी भी खाली है। सांसद जोशी ने याचिका समिति के सभापति मनोनीत किए जाने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का आभार व्यक्त किया।

No comments