अलवर मंडी में आज भी नहीं होगी सरसों की खरीद
कृषक कल्याण फंड की राशि बढ़ाने पर मंगलवार भी कृशि उपज मंडी में किसानों की सरसों या अनाज की खरीद नहीं हुई। किसान मंडी में अनाज लेकर आ सकते हैं। खरीद-फरोख्त नहीं होगी। सोमवार को व्यापारियों ने मंडी का गेट बंद कर विरोध किया था। आज मंगलवार को जयपुर में मीटिंग है। अभी 26 फरवरी तक बंद का आह्वान है। मंडी के पूर्व अध्यक्ष सुरेश जलालपुरिया ने बताया कि पूर्व कांग्रेस सरकार के समय कोरोना के दौरान किसानों के लिए मंडी व्यापारियों से कृषक कल्याण फंड के नाम पर 50 पैसे वसूलना शुरू किया गया था। जिसे 3 महीने के बाद समाप्त करना था लेकिन 1 अप्रेल से 50 पैसे और बढ़ा दिए।

No comments