महिला दुकानदार के कानों से सोने की बालियां लूटी
श्रीगंगानगर के पुरानी आबादी के वार्ड नम्बर 19 में जवाहर बाल मंदिर स्कूल के निकट स्थित एक दुकान चलाने वाली महिला के कानों की बालियां अज्ञात युवक लूट कर फरार हो गया। शहर में लगातार हो रही लूटपाट की वारदातों से शहरवासियों में दशहत का माहौल है। महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रही हैं। पुलिस लुटेरों को पकडऩे में नाकाम साबित हो रही है।
जानकारी के अनुसार वारदात की शिकार कैलाशवंती के पुत्र संजय कुमार ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि हमारी मीनल प्रोविजन स्टोर के नाम से दुकान है। मेरी मां दुकान पर काम कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार एक युवक आया। इस युवक ने बीड़ी का बंडल मांगा। मेरी मां बीड़ी का बंडल देने लगी, तो युवक ने मां को धक्का मार दिया और कानों से सोने की बालियां लूट कर फरार हो गया। शोर मचाने पर आसपास के दुकानदार वहां आये और मेरी मां को संभाला। झपटा मारने पर मेरी मां का कान जख्मी हो गया। पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

No comments