Breaking News

भारी पड़ी स्पेशल ट्रेन से कुंभ यात्रा, जली रोटियां खाईं, फर्श पर गद्दा डालकर सोए

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (आईआरसीटीसी) की 18 फरवरी को उदयपुर से प्रयागराज गई स्पेशल ट्रेन की यात्रा यात्रियों के लिए परेशानी भरी रही। यात्रा में बदइंतजामी ऐसी थी कि कई यात्रियों को काशी, अयोध्या के धार्मिक स्थलों के दर्शन तक नहीं हो पाए। यह हाल तब था जब हर व्यक्ति से 20 से 28 हजार रुपए तक चार्ज किए गए। यात्रियों में अव्यवस्थाओं को लेकर भारी रोष है। सोमवार को यात्रा से वापस आए यात्रियों ने अपने रिफंड की मांग की तथा कंज्यूमर कोर्ट में आईआरसीटीसी के खिलाफ मामला दायर करने की चेतावनी दी है। अव्यवस्था के विरोध में यात्रियों ने वापसी में रविवार को आगरा रेलवे स्टेशन पर नारेबाजी भी की थी।

No comments