जेईई-मेन: 27-28 फरवरी के मध्य किए जाएंगे करेक्शन
इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई-मेन में ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जारी है। अभ्यर्थी अंतिम तिथि 25 फरवरी तक आवेदन कर सकेंगे। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 27 व 28 फरवरी को अभ्यर्थी अपनी कैटेगरी में बदलाव कर सकेंगे। दरअसल, स्टूडेंट्स की डिमांड पर एनटीए ने अंतिम करेक्शन का विकल्प देने की घोषणा की है। करेक्शन का अवसर 27 व 28 फरवरी को मिलेगा। एनटीए के इस करेक्शन विकल्प से देश के उन लाखों स्टूडेंट्स को राहत मिलेगी, जिन्होंने जनवरी जेईई-मेन के दौरान कैटेगरी दस्तावेज उपलब्ध नहीं होने के कारण ओपन कैटेगरी से आवेदन कर दिया था।
.jpg)
No comments