Breaking News

बिजली विभाग में घोटाला: फर्जीवाड़ा कर आवंटित कर दिए 11 ट्रांसफार्मर

भरतपुर संभाग के डीग जिले में जेवीवीएनएल के पहाड़ी कार्यालय में 45 ट्रांसफार्मरों के कथित चोरी होने और फर्जी पत्र से 11 ट्रांसफार्मर के आवंटन का मामला सामने आया है। पहले गड़बड़ झाला करीब 25 लाख कीमत के 45 ट्रांसफार्मरों के गायब होने का है। जिसमें अधिकारियों को ही इसका पता दो महीने बाद नवंबर 2022 में चला, जब न्यायालय में इस्तगासे के जरिए पुलिस में मामला दर्ज हुआ। जिसे पुलिस जांच में सिरे से खारिज कर दिया गया। दूसरा और ताजा मामला 11 ट्रांसफार्मर के फर्जी आवंटन का है। स्टोर कीपर ने नामांतरण के लिए जारी पत्र क्रमांक 1138 का दुरुपयोग कर आवंटन कर दिया।

No comments