बाड़मेर इलाके में पाकिस्तान ने बॉर्डर के नजदीक बनाया बंकर
पश्चिमी राजस्थान से सटे भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर पाक लगातार इंटरनेशनल नियमों की अनदेखी कर रहा है। बाड़मेर के गडरा इलाके में बॉर्डर के 150 मीटर अंदर पाक ने अवैध निर्माण कर बंकर बना दिया है। सीमा सुरक्षा बल ने फ्लैग मीटिंग में आपत्ति जताई तो जवाब मिला कि ये टॉयलेट है। बीएसएफ के आईजी राज कुमार ने बताया कि जीरो लाइन पर निर्माण करना गलत है। दरअसल, राजस्थान से लगते कई बॉर्डर इलाकों में पाक रेंजर्स की एक्टिवटी लगातार बढ़ रही है। करीब 15 दिन पहले मुनाबाव-खोखरापार इंटरनेशनल रेलवे लाइन के नजदीक भी पाक टूरिस्टों के बड़े ग्रुप को देखा गया था।
.jpg)
No comments