Breaking News

पार्क से अज्ञात व्यक्ति की लाश बरामद

श्रीगंगानगर। कोतवाली पुलिस ने विवेकानंद पार्क से एक अज्ञात व्यक्ति की लाश बरामद की है। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल के मुर्दा घर में रखवा दिया है। पुलिस ने दुर्गा विहार निवासी रामभरोसे की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज की है।
पुलिस ने बताया कि आसपास के लोगों ने बताया कि मृतक को नत्थूराम के नाम से पुकारा जाता था। वह कहां का रहने वाला है और उसके परिजन कौन है। इस बारे में किसी को जानकारी नहीं है। पुलिस मृतक की फोटो के आधार पर उसकी पहचान करने का प्रयास कर रही है।

No comments