Breaking News

दुव्र्यवहार और मारपीट के मामले में नगर पालिका कर्मचारी हड़ताल पर

रायसिंहनगर। स्थानीय पुलिस द्वारा जेसीबी कार्मिक से दुव्र्यवहार और मारपीट के विरोध में नगर पालिका कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। इनके समर्थन में सफाई कर्मचारी भी हड़ताल पर हैं।
जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 4 में हो रहे निर्माण कार्य को देखने के लिए गत दिवस नगरपालिका के ईओ संदीप बिश्नोई मौके पर गए थे। वहां निर्माण कार्य नियम अनुसार नहीं हो रहा था। इसे हटाने के लिए उन्होंने जेसीबी मंगवाई। रास्ते में जेसीबी कार्मिक को पुलिस ने रोक लिया और जेसीबी को जब्त कर थाने ले आई। जानकारी मिलने पर ईओ सहित अन्य मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। मंगलवार रात वार्ता के बाद पुलिस ने जेसीबी और कार्मिक को छोड़ दिया, परंतु कार्मिक ने आरोप लगाया कि उससे थाने में दुव्र्यवहार और मारपीट की गई। इसकी सूचना मिलने पर नगरपालिका कार्मिक आक्रोशित हो गए और उन्होंने हड़ताल कर दी। नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों ने भी विरोध के चलते मंगलवार को कार्य बहिष्कार किया। बुधवार को उन्होंने हड़ताल कर दी। ईओ ने पार्षदों को भी घटनाक्रम से अवगत करवाया है। संपर्क करने पर थाना प्रभारी किशन सिंह ने बताया कि जेसीबी कार्मिक से मारपीट नहीं की गई है। आरोप गलत है।

No comments