Breaking News

जवाहरनगर एरिया में कफ्र्यू की सख्ती से लोग परेशान

गेट पर हंगामा, जिला कलेक्टर को बताई समस्या
श्रीगंगानगर। जवाहरनगर सेक्टर नम्बर दो में एक ही घर में चार कोरोना पोजिटिव रोगी मिलने के बाद घोषित कफ्र्यू से इस एरिया के लोग परेशान होने लगे हैं। परेशान लोग आज गेट नम्बर 1 एक पर एकत्रित हो गये और कैद से बाहर करने की मांग करने लगे।
इस मामले की जानकारी मिलने पर बिहाणी शिक्षा ट्रस्ट के अध्यक्ष जयदीप बिहाणी व वार्ड पार्षद पहुंच गये। कॉलोनी निवासियो ने बताया कि यहां अधिक सख्ती से काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दवाईयों के लिए परेशानी आ रही है। समाचार पत्रों के हॉकरो को रोका जा रहा है। वह अपनी दुकानों व व्यापार पर नहीं जा रहे हैं। लोगों ने बताया कि जब कोरोना पोजिटिव रोगियों को उनके घरों से कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है, तो पूरे सेक्टर में कफ्र्यू लगाने का कोई औचित्य नहीं है। फिर भी कफ्र्यू लगाना है, तो मरीज के घर वाली गली को ही किया जाये। कफ्र्यू में नियुक्त पुलिस कर्मी पार्षद के साथ भी दुव्र्यवहार कर रहे हैं।
इस मामले में जयदीप बिहाणी ने जिला कलेक्टर शिव प्रसाद एम नकाते से फोन पर बातचीत की। जिला कलेक्टर ने बताया कि वह अभी मुख्यमंत्री की वीडियो कॉन्फ्रेंस में है। यहां से फ्री होकर लोगों की समस्याओं के बारे में विचार विमर्श करेंगे। श्री बिहाणी ने विधायक राजकुमार गौड़ से भी बातचीत करके समस्या का निस्तारण करवाने की मांग की।


No comments