बिना मास्क लगाए घूमने वालों पर पुलिस ने की कार्रवाई
श्रीगंगानगर। मॉडिफाइड लॉकडाउन के तहत मास्क नहीं लगाने वालों के खिलाफ जिला पुलिस की कार्रवाई जारी है। पुलिस ने मास्क नहीं लगाने वालों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए हैं।
घमूड़वाली थाना पुलिस ने बताया कि गश्त के दौरान सहायक उपनिरीक्षक गुलाराम ने रतनपुरा गांव के रणजीतराम जाट को बाजार में बिना मास्क लगाए घूमते हुए पकड़ा। इसी तरह सूरतगढ़ सदर पुलिस थाना के सहायक उपनिरीक्षक पृथ्वी सिंह ने लालपुरा गांव के मंदरसिंह को बिना मास्क लगाए घूमने पर गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी गांव में बिना मास्क लगाए घूम रहा था, जिससे कोविड-19 के संक्रमण बढऩे की आशंका थी। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

No comments