Breaking News

आदेशों की पालना में अधिकारियों व कर्मचारियों ने मास्क लगाये

श्रीगंगानगर। कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए राज्य सरकार की ओर से मास्क लगाना जरूरी कर देने पर अधिकारियों व कर्मचारियों ने आज से ही इसकी पालना शुरू कर दी।
जिला कलेक्ट्रेट में जिला कलेक्टर शिवप्रसाद एम नकाते, अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रशासन डा. गुंजन सोनी, उपखण्ड अधिकारी उम्मेद सिंह रत्नू, सिटी मजिस्टे्रट अरविन्द जाखड़, जिला रसद अधिकारी राकेश सोनी व कलेक्ट्रेट शाखाओं के कर्मचारियों ने मास्क लगा कर कामकाज किया। कलेक्ट्रेट में भी बिना मास्क के आने वाले आम लोगों का प्रवेश वर्जित कर दिया गया। कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट पर तैनात पुलिस कर्मी केवल उन्हीं लोगों को प्रवेश दे रहे थे, जिन्होंने मास्क लगाये हैं।

No comments