Breaking News

सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने के आरोप में युवक गिरफ्तार

केसरीसिंहपुर। सोशल मीडिया पर कोरोना वायरस के बारे में अफवाह फैलाने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि गुरुवार को वार्ड नंबर 8 निवासी मनीष कुमार पुत्र प्रवेश कुमार सोशल मीडिया पर कोरोना वायरस के सम्बंध में अफवाह फैला रहा था। इस पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। मनीष कुमार ने 3 दिन पहले 5 दिन तक मंडी बंद रहने और कल रात्रि केसरीसिंहपुर में 2 लोगों के कोरोना पॉजीटिव होने की अफवाह फैलाई थी। इसकी तस्दीक करने पर आज मनीष को गिरफ्तार कर लिया।

No comments