Breaking News

अब घर-घर होगा सर्वे, एप डाउनलोड करवायेगा प्रशासन

श्रीगंगानगर। कोरोना को नियंत्रित करने के प्रयासों के तहत कोरोना संदिग्ध की तलाश के लिए जिला प्रशासन की ओर से अब घर-घर सर्वे करवाया जा रहा है। इस कार्य में बूथ लेवल अधिकारी व आंगनगाड़ी कार्यकर्ताओं को लगाया गया है।
उपखण्ड अधिकारी उम्मेद सिंह रत्नू ने बताया कि सर्वे टीम घर-घर दस्तक देगी और बाहरी जिले व राज्य से आने वाले लोगों के बारे में जानकारी एकत्रित करेगी। साथी प्रत्येक घर में राजकोविड.इन मोबाइल एप डाउनलोड करवायेगी। बीएलओ भी एप को डाउनलोड करेंगे। इस एप को डाउनलोड करने के बाद जिला प्रशासन के पास स्वत: ही लोगों के बारे में जानकारी मिलती रहेगी। एप के जरिए अगर कोई खांसी जुकाम से पीडि़त है तो ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद जिला प्रशासन के पास जानकारी पहुंच जायेगी और चिकित्सा विभाग की टीम उसकी जांच करने आयेगी। एप के जरिए सभी लोगों को ट्रेक भी किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि कोरोना को नियंत्रित करने के लिए जिला प्रशासन ने यह व्यवस्था की है। एप के जरिए तीन दिन बाद प्रशासन के पास डाटा अपडेट होता रहेगा।

No comments