कलेक्ट्रेट में बीएलओ का जमावड़ा
- बाहरी लोगों व क्वारेनटाइन लोगों को सर्वे शुरू
श्रीगंगानगर। कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए जिला प्रशासन द्वारा बीएलओ से बाहरी लोगों व क्वारेनटाइन लोगों का सर्वे शुरू करवा दिया गया है। इस कार्य के लिए नियुक्त बूथ लेवल अधिकारी आज बड़ी संख्या में कलेक्ट्रेट पहुंच गये। ऐसे में आपस में दूरी रखने की एडवाइजरी का उल्लघंन खुद बीएलओ ही करते नजर आये।
जानकारी के अनुसार जिला कलेक्टर ने एक आदेश जारी करके घर-घर जाकर जिले में बाहर से आये लोगों व होम क्वारेनटाइन में रखे लोगों का सर्वे करवाने के लिए बीएलओ को नियुक्त किया था। यह सभी बीएलओ आज कलेक्ट्रेट में सर्वे का परफोरमा प्राप्त करने के लिए पहुंच गये। एक साथ सभी बीएलओ के यहां आने पर कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए राज्य सरकार द्वारा जारी एडवाइजरी का उल्लघंन देखा गया। कलेक्ट्रेट में नियुक्त हवलदार अविनाश बीएलओ को उचित दूरी पर खड़े रहने के लिए समझाइश करते नजर आये। जिला प्रशासन ने बीएलओ को सेनेटाइजर, मास्क व परफोरमा देकर रवाना कर दिया। जिला प्रशासन ने बीएलओ को पुलिस की चैक पोस्ट से गुजरने वाले बाहरी लोगों की सूची भी उपलब्ध करवाई है।

No comments