Breaking News

अब तक 230 सेम्पल लिए, 222 नेगेटिव

- आठ की रिपोर्ट का इंतजार, आइसोलेशन में हंै 35 जने
श्रीगंगानगर। कोरोना संदिग्ध लोगों के लिये गए सैम्पलों में अब केवल आठ जनों की रिपोर्ट आनी बाकी है। वर्तमान में  35 जने आइसोलेशन में भर्ती हैं।
जिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. केएस कामरा ने बताया कि कल तक 225 जनों के नमूने जांच के लिए भेजे गए थे। इसमें 222 जनों की रिपोर्ट नेगेटिव आ गई है। कल जिन तीन जनों के सेम्पल लिए गए थे, उनकी रिपोर्ट आनी शेष है। आज नए पांच सदिग्धों के सेम्पल बीकानेर भिजवाने की तैयारी की जा रही है। इन पांचों सहित अब 35 जने आइसोलेशन में हंै।
जिले में सवा बारह हजार क्वारेंटाइन
कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए प्रशासन ने जिले में अभी तक सवा बारह हजार लोगों को क्वारेंटाइन किया है। मिली जानकारी के अनुसार जिले में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए जिन 12251 लोगों को क्वांरेंटाइन किया गया है। उनमें गंगानगर शहर में 702 लोग क्वांरेंटाइन हैं। इनमें भी 108 लोग ऐसे भी हैं जो राजस्थान से बाहर के राज्यों से यहां आए हैं। 53 लोग जिले से बाहर के हैं। शेष में से 59 को 28 दिन व 284 लोग 14 दिन के लिए क्वांरेंटाइन किए जा चुके हैं।

No comments