Breaking News

महिला कांस्टेबल की तबीयत बिगड़ी

-उपचार के बाद अस्पताल से मिली छुट्टी
श्रीगंगानगर। चक्कर आने के बाद एक महिला कांस्टेबल की तबीयत बिगड़ गई। उसे तुरंत उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। राहत मिलने के बाद महिला कांस्टेबल को चिकित्सकों ने छुट्टी दे दी। मामला श्रीकरणपुर पुलिस थाने का है।
जानकारी है कि गुरुवार को महिला कांस्टेबल शशिकांता की तबीयत बिगड़ गई थी। इस पर उसने दवा का सेवन कर लिया, जिससे उसे चक्कर आने लगे। तबीयत ज्यादा खराब होने पर उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसका उपचार किया। हालत सामान्य होने के बाद उसे देर शाम को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

No comments