Breaking News

दो और संदिग्धों की जांच

श्रीगंगानगर। जिला चिकित्सालय में आज दो नए कोरोना संदिग्धों को भर्ती किया गया है।
अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रेपिड रिस्पोंस टीम की ओर से दोनों संदिग्धों की जांच के बाद सैम्पल लेने की तैयारी दोपहर में की जा रही थी। पीएमओं डॉ. केएस कामरा ने बताया कि एक संदिग्ध 13 जेड गांव का है। जबकि दूसरा 18 जीजी का है। दोनों ही भारतीय नागरिक हैं।
एक पंजाब के पठानकोट से गांव लौटा है तथा दूसरा गुजरात से वापस आया है। दोनों में कोरोना संक्रमण के लक्षण पाए गए हैं। दोनों के सेम्पल लेकर जांच के लिए बीकानेर भिजवाए जाने की तैयारी की जा रही है। बताया जा रहा है कि इन दोनों में से एक भारतीय सेना का कर्मचारी है।
दोनों को लम्बी यात्रा के बाद यहां पहुंचने के कारण संदिग्ध माना गया है।

No comments