पुलिस की सख्ती का दिखाई दिया असर
- जगह-जगह नाकाबंदी पर पुलिस ने समझाइश करके लोगों को वापिस लौटाया
श्रीगंगानगर। कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की बुधवार से कफ्र्यू लगाने की चेतावनी के बाद जिला प्रशासन ने आज से सख्ती के आदेश दिए। पुलिस ने जगह-जगह नाकाबंदी करके सख्ती दिखाई तो लोगों की भीड़ सड़कों से गायब हो गई। बेहद कम संख्या में लोग जरूरी कामकाज के लिए घर से निकले।
पुलिस की घरों में रहने की अपील करने पर अनेक स्थानों पर लोगों की पुलिस कर्मियों से तकरार भी देखी गई। हालांकि पुलिस ने बाइक सवार युवकों के चालान व सीज करने की कार्रवाई भी की। शहर के तमाम मुख्य मार्गो पर बेरीकेट्स लगा कर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। शहर मेें केवल पुलिस ही दिखाई दे रही है। पुलिस की गाडिय़ां गश्त कर रही हैं।
श्रीगंगानगर जिला मुख्यालय पर सुबह-सुबह शहर का माहौल देखने के लिए घरों से निकले, लेकिन गश्त कर रही पुलिस ने हड़काया तो वापिस अपने घरों में जाने में ही अपनी भलाई समझी। कुछ लोग आवश्यक सेवाओं के नाम पर दुरुपयोग कर रहे हैं। ऐसे लोगों को भी अच्छें से समझाया जा रहा है कि घरों में बैठो अन्यथा सख्ती से पेश आया जाएगा।
शहर में कुछ मेडिकल स्टोर पर उपभोक्ताओं की भीड़ देखी गई। फल-सब्जी की दुकानें खुली थी, लेकिन ग्राहकों की संख्या बेहद कम नजर आई। जिला पुलिस अधीक्षक हेमंत शर्मा ने जिले के नागरिकों से अपील की है कि कोरोना जैसी महामारी से निपटने के लिए बचाव बहुत जरूरी है। राज्य सरकार द्वारा लागू किये गये लॉकडाउन मेें नागरिकों को अपने घरों में रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि पुलिस जिलेभर में गश्त कर रही है। उन्हें अपनी ड्यूटी करने दें। अनावश्यक बहस न करके माहौल खराब न करें।

No comments