Breaking News

जल निकासी के लिए मुख्य नाले से हटाए अतिक्रमण

श्रीगंगानगर। जवाहरनगर क्षेत्र के वार्ड नम्बर 49 व 50 के मध्य वाली मुख्य सड़क के दोनों ओर के मैन नाले से जल निकासी के लिए नगर परिषद  की ओर से शुक्रवार को अतिक्रमण हटाए गए। यह कार्रवाई आयुक्त प्रियंका बुडानिया, एचओ गौतमलाल व कांग्रेस नेता अशोक चाण्डक की मौजूदगी में चली। इस दौरान दोनों वार्डों के पार्षद भी उपस्थित रहे।
आयुक्त प्रियंका बुडानिया ने बताया कि जवाहरनगर क्षेत्र के अनेक वार्डों की जल निकासी इसी नाले से होती है। इस मुख्य नाले पर करीब 50 मकानों व 20 दुकानों के आगे लोगों ने पक्के थड़े बना रखे थे। इस कारण नालों की पूरी तरह से सफाई नहीं हो पा रही। सफाई व जल निकासी सुनिश्चत करने के लिए आज थड़े तोड़े जा रहे हैं।

No comments