Breaking News

मास्क व सेनेटाइजर की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश

- डीएसओ ने ली कैमिस्ट एसो. पदाधिकारियों की बैठक
श्रीगंगानगर। जिला रसद अधिकारी राकेश सोनी ने आज अपने कार्यालय में बाजार में मास्क व सेनेटाइजर की उपलब्धता सुनिश्चित करवाने के लिए कैमिस्ट एसो. के पदाधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान श्री सोनी ने कैमिस्ट एसो. के मदन अरोड़ा व किशनलाल को कहाकि मेडिकल स्टोर पर मास्क व सेनेटाइजर की कालाबाजारी नहीं की जायेगी। विभाग का उदे्दश्य कैमिस्ट को परेशान करना नही है। मास्क व सेनेटाइजर की उपलब्ध सीमित दामों पर उपभोक्ताओं को दिए जायेंगे। कालाबाजारी की शिकायत मिलने पर कार्यवाही की जायेगी।
डीएसओ ने बताया कि मास्क की क्वालिटी के आधार पर अलग-अलग दाम तय हैं। सफेद रंग का मास्क 25 रुपए से 200 रुपए तक कम्पनी बेचती हैं। मास्क भी 6 घंटे बाद बेकार हो जाता है। ऐसे में उपभोक्ताओं को साफ सूती कपड़े को तीन लेयर में मास्क का रूप देकर मुंह पर बांधना चाहिए। इसे 6 घंटे बाद डिटोल व अन्य सामग्री से साफ कर सकते हैं। जो लोग महंगे मास्क नहीं खरीद सकते, वह खुद भी कपड़े का मास्क बना सकते हैं।
गौरतलब है कि शहर में कई स्थानों पर स्थित मेडिकल स्टोर संचालक काले रंग का मास्क, जिसकी आम दिनों में कीमत केवल दस रुपए थी, उसे 60 रुपए में बेचा जा रहा है। सेनेटाइजर की कीमत भी कई गुना वसूली जा रही है। अनेक उपभोक्ताओं ने अधिक दाम वसूलने की शिकायत कर रहे हैं।

No comments