Breaking News

रंग लगाया तो लाल-पीली हुई जिला पुलिस

-पुलिस अधिकारियोंं ने कर्मचारियों के साथ खेली होली
श्रीगंगानगर। होली पर्व के दूसरे दिन बुधवार को जिला पुलिस खूब लाल-पीली हुई। रंगों की मस्ती और गीतों की धुनों पर पुलिस अधिकारी और कर्मचारी जमकर नाचे। जिला पुलिस की ओर से दोपहर बाद तक पुलिस लाइन में होली पर्व उल्लास से मनाया जा रहा था।
होली पर्व के मद्देनजर मंगलवार को जिला पुलिस कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मुस्तैद रही। इसलिए आज दूसरे दिन जिला पुलिस ने रंगों के इस त्यौहार का जमकर आनंद उठाया। पुलिस लाइन में आयोजित होली कार्यक्रम में जिला पुलिस अधीक्षक हेमंत शर्मा सहित कई अधिकारियों ने शिरकत की। अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक-दूसरे को रंग लगाते हुए होली की मुबारकबाद दी। बाद में डीजे पर बजते होली गीतों पर पुलिसकर्मियों ने मस्ती की। पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों के अलावा उनके परिजन भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। इसी तरह जिले के विभिन्न पुलिस थानों में भी पुलिसकर्मियों ने आयोजित कार्यक्रमों मेें होली पर्व मनाया।

No comments