Breaking News

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह का शानदार आगाज

श्रीगंगानगर। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) सप्ताह का शानदार आगाज कर दिया है। इस उपलक्ष में आज  अंध विद्यालय के हॉल में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गये। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर शिवप्रसाद एम नकाते थे।
विभाग के उप निदेशक विजय कुमार ने बताया कि अतिथि के रूप में एडीजे सुषमा पारीक व नगर परिषद सभापति करूणा चांडक उपस्थित थीं। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं व छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। इस अवसर पर जिला कलेक्टर ने कहाकि महिला व पुरूष के बीच भेदभाव को खत्म करने के लिए हमें अपने घर से शुरूआत करनी होगी। उन्होंने कहाकि वर्तमान युग में भेदभाव खत्म करने से ही महिलाओं को आगे आने का अवसर मिलेगा। उन्होंने घुंघट मुक्त अभियान के बारे में चर्चा करते हुए महिलाओं से घुंघट प्रथा को खत्म करने में सहयोग की अपील की। जिला कलेक्टर ने इस अभियान को जागरूकता लाने के लिए चल रहे हस्ताक्षर अभियान पर अपने हस्ताक्षर किए।
उप निदेशक ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को माता यशोदार पुरूस्कार वितरित किए गये। जिले के 9 ब्लॉकों में नगद व प्रशस्ति पत्र आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहयोगिनों को दिए गये। सर्वश्रेष्ठ कार्य करने पर साथिन राजेन्द्र कौर पदमपुर को भी पुरूस्कृत किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं व छात्राओं ने रंगोली भी बनाई। कार्यक्रम में अनेक सरकारी विभागों में नियुक्त महिला अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी शिरकत की।

No comments